मोहन यादव ने परिवार समेत उज्जैन में किया मतदान
13-May-2024 11:15 PM 4002
उज्जैन, 13 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन संसदीय क्षेत्र में मतदान के दौरान अपने मताधिकार का उपयोग किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सभी 29 सीटों पर विजय हासिल करेगी। डॉ यादव ने अपने परिवार के साथ स्थानीय फ्रीगंज क्षेत्र स्थित उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 60 में मतदान किया। इस अवसर पर उनकी पत्नी श्रीमती सीमा यादव और पुत्र वैभव तथा अभिमन्यु ने भी मतदान किया। मुख्यमंत्री ने मतदान केंद्र परिसर में कतार में लगकर मतदान किया। डॉ यादव ने मतदान केंद्र पहुंचीं एक 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती नर्मदा बाई की व्हीलचेयर को रैंप पर चढ़ाकर उनकी मदद भी की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^