मोरबी में सड़क हादसे में पांच की मौत, सात घायल
08-May-2022 07:46 PM 1702
मोरबी, 08 मई (AGENCY) गुजरात में मोरबी तालुका क्षेत्र में एक सड़क हादसे में रविवार को पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि भरत नगर और अमर नगर के बीच आज तीन वाहनों के बीच भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा सात अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे कार में कटारिया से मोरबी की ओर जा रहे थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^