मुआवजा के लिए केजरीवाल का घेराव करेंगे किसान: डॉ नरेश
19-May-2022 11:10 PM 1298
नयी दिल्ली,19 मई (AGENCY) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किसान विरोधी करार देते हुए चेतावनी दी है कि बर्बाद फसल के लिए मुआवजा नहीं दिया गया तो दिल्ली के ग्रामीण मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ नरेश कुमार ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र के हिरन कूदना गांव में किसानों से बात करते हुए गुरूवार को कहा कि दिल्ली में सितंबर में हुई बारिश में हजारों एकड़ भूमि में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी और फिर जब किसानों ने फसलें बोई तो प्रति एकड़ पैदावार 50 मण अनाज से घटकर औसतन 10 मण पर आ गई। उन्होंने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि किसानों से मुआवज़े के लिए दो दो बार फॉर्म भरवाए गए हैं औए उन्हीं लोगों को मुआवजा दिया गया जो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अगर किसानों को उनकी फसल का मुआवजा नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार की अगुवाई में किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^