मुबंई इंडियन में गेंदबाजी कोच की भूमिका मे नजर आयेंगे मलिंगा
20-Oct-2023 08:13 PM 4460
मुंबई 20 अक्टूबर (संवाददाता) श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज लसिथ मलिंगा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में मुंबई इंडियन्स के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आयेंगे। मलिंगा आईपीएल में लंबे समय तक मुबंई इंडियन की टीम के सदस्य की भूमिका निभा चुके है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को उनके नये पद की आधिकारिक घोषणा की। मलिंगा को न्यूजीलैंड के शेन बांड के स्थान पर तेज गेंदबाजी कोच बनाया गया है। मुबंई इंडियन के मुख्य कोच मार्क बाउचर है जबकि बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी कैरिबियन धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^