मुहाना मंडी में लगी आग में फंसे व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिसकर्मी को पदोन्नति के निर्देश
30-Apr-2022 10:00 PM 5514
जयपुर 30 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मुहाना मंडी में लगी आग में फंसे व्यक्ति की जान बचाने वाले पुलिस कांस्टेबल हेमराज को पदोन्नत करने के निर्देश दिए हैं। श्री गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर कहा कि जयपुर के मुहाना मंडी में लगी आग में फंसे व्यक्ति की जान बचाने में जयपुर पुलिस के जवानों ने उत्कृष्ट कार्य किया। बहादुरी का परिचय देकर एक व्यक्ति की जान बचाने वाले कांस्टेबल हेमराज को पदोन्नति देकर हैड कांस्टेबल बनाने के लिए विभाग को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी कार्मिक बेहतरीन कार्य करेंगे उन्हें सरकार आगे भी ऐसे ही रिवॉर्ड देगी। हर कार्मिक को अच्छे कार्य करने वाले कार्मिकों का अनुकरण कर अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पालन करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^