मुख्तार की सुरक्षा चाकचौबंद,सेहत दुरूस्त: अफजाल
31-Jul-2022 11:36 PM 6939
बांदा 31 जुलाई (AGENCY) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद अफजाल अंसारी ने रविवार को कहा कि बांदा जेल में निरुद्ध उनके भाई पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और सुरक्षा नियमों का पालन करना सबका कर्तव्य है। बाहुबली मुख्तार अंसारी से जेल में मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अफजाल ने कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है जो नियम बने हैं। उनके पालन का उत्तरदायित्व उनका भी है, जिन्होंने नियम बनाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी का फिलहाल स्वास्थ्य ठीक है। उम्र की वजह से तमाम बीमारियां लगी रहती है जिसकी वजह से वह अक्सर बीमार हो जाते हैं। सभी को चिंता उनके स्वास्थ्य की है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर लगाए गए आरोपों का सामना हम अदालत में करेंगे और अदालत में अपने को बेगुनाह साबित करेंगे। भाजपा की चुनावी तैयारियों को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा “ हमारी तैयारी ये खुद करते हैं। लोकसभा के पिछले चुनावों में भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा को पहली बार ढाई लाख , दूसरी बार सवा लाख से हराया था और अब आने वाले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को तीन लाख वोटों से हराएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^