मुख्य न्यायाधीश रमना ने लुधियाना विस्फोट पर दुख जताया
23-Dec-2021 10:22 PM 4678
नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (AGENCY) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना ने गुरुवार को लुधियाना जिला न्यायालय परिसर में हुई विस्फोट की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक न्यायमूर्ति रमना ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविशंकर झा से फोन पर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। न्यायमूर्ति रमना ने अदालत परिसरों में अपर्याप्त सुरक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त की तथा संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से अपेक्षा की कि वे सुरक्षा पर विशेष ध्यान देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^