मुख्य सचिव मनोज सिंह ने सहारनपुर में उद्यमियों को प्लाईवुड क्षेत्र में निवेश का किया आह्वान
13-Apr-2025 08:52 PM 6688
सहारनपुर, 13 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज सिंह ने सहारनपुर को निवेश के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताते हुए उद्यमियों से आगे आकर निवेश करने की अपील की। श्री सिंह ने आज यहां आईआइटी रूडकी के कैंपस सभागार में प्लाईवुड मैन्युफैक्चर्रस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में उद्यमी, किसान और निर्यातक संवाद एवं समाधान की मंडलीय वर्कशाॅप में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ साल के प्रगति के आंकडों के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी के साथ विकास करने वाला राज्य बन गया है। यह राज्य लोगों के लिए पूरी तरह से अनुकूल और उद्यमियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है, इसी कारण देश और दुनिया के बडे उद्यमी उन्मुक्त होकर यहां निवेश को बडी संख्या में आगे आ रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^