मुख्यमंत्री आवास पर उद्धव सरकार की बैठक
21-Jun-2022 07:16 PM 3845
मुंबई, 21 जून (AGENCY) महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर वर्षा में सरकार में शामिल तीनों दलों (महा विकास अघाड़ी) के विधायकों की एक बैठक चल रही है। सूत्रों के अनुसार बैठक में गृह मंत्री दिलीप वल्से पाटिल, उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, मंत्री छगन भुजबल, जयंत पाटिल, बालासाहब थोराट, अशोक चव्हाण और अन्य विधायक शामिल हैं। श्री ठाकरे ने मामले को सुलझाने के लिए श्री मिलिंद नार्वेकर को शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे से बात करने के लिए सूरत भेजा था। श्री शिंदे और नार्वेकर के बीच लगभग एक घंटे तक बातचीत चली। श्री शिंदे ने बैठक में कहा कि शिव सेना एक हिंदुत्व पर चलने वाली पार्टी है और उसे हिंदत्व के राह पर चलना होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^