मुख्यमंत्री को धक्का देने वाले सुरक्षा अधिकारी पर कार्रवाई हो: माकपा
14-Jun-2022 07:43 PM 5287
पुड्डुचेरी 14 जून (AGENCY) तिरुकमेश्वर मंदिर रथ उत्सव में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी को कथित तौर पर धक्का देकर दूर हटाने वाले पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्वियम के सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि मंत्री को घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। यहां जारी एक बयान में माकपा सचिव आर राजंगम ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि रंगास्वामी को एनआर कांग्रेस-भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में नाममात्र रूप से काम करने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए शर्म की बात है कि केंद्र शासित प्रदेश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई एनआर कांग्रेस-भाजपा सरकार के सत्ता में रहते हुए भी उपराज्यपाल डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन सभी फैसले ले रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हो रहा है कि सुरक्षा अधिकारी की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वह नामसिवयम को रास्ता देने के लिए मुख्यमंत्री को एक तरफ धकेल दे। मक्कल वज़्वुरिमाई इयक्कम के अध्यक्ष जगन्नाथन ने भी आज अपने दिए एक बयान में घटना की जांच करने और जांच पूरी होने तक मंत्री के सुरक्षा अधिकारी के निलंबन की मांग की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सुरक्षा अधिकारी को मुख्यमंत्री को धक्का देकर दूर हटाते हुए देखा जा सकता है, जो पुलिस विभाग और लोकतंत्र के सभी मानदंडों पर एक काला धब्बा है जिसकी निंदा की जानी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^