मुकुल की चमक के सामने सिटी फीकी पड़ी
20-Oct-2022 07:37 PM 6432
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली टाइगर्स के स्थानीय खिलाड़ियों ने कोलकाता के खिलाड़ियों से सजी सिटी एफसी को यहां नेहरू स्टेडियम पर फुटबाल दिल्ली सीनियर डिवीज़न लीग में गुरुवार को 3-0 से हराकर खेल का अच्छा पाठ पढ़ाया। टाइगर्स की जीत के नायक तेज तर्रार स्ट्राइकर मुकुल शर्मा रहे जिन्होंने दो बेहतरीन गोल जमाकर वाह-वाह लूटी। अमन और निखिल के रक्षणभेदी पासों पर मुकुल ने सूझबूझ से गोल किए। सिटी के गोलकीपर सायन मंडल की गलतियों ने टाइगर्स को जीत का मौका दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^