मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना को योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
10-Jul-2022 09:33 PM 4295
लखनऊ, 09 जुलाई (AGENCY) समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव की पार्थिव देह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रृद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती यादव का शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को कल देर शाम ही दिल्ली से लखनऊ लाया गया था। रविवार को योगी ने उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिये लायी गयी पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक एवं अन्य नेताओं ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। श्रीमती यादव का आज यहां पिपरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र प्रतीक यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में मां की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^