मुम्बई ने 27 साल बाद जीता ईरानी ट्रॉफी का खिताब
05-Oct-2024 08:00 PM 8390
लखनऊ 05 अक्टूबर (संवाददाता) मुम्बई ने पहली पारी में शानदान प्रदर्शन कर ली बढ़त के आधार पर 27 साल बाद ईरानी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया हैं। 222 रनों की उम्दां पारी खेलने वाले मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। पहले बल्लेबाजी करने के उतरी मुंबई को 37 रन पर तीन विकेट गवां कर सकंट में थी। हालांकि, अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बीच एक मजबूत साझेदारी ने पारी को संभाला। सरफराज खान की 222 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने 537 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में शेष भारत ने अभिमन्यु ईश्वरन (191) और ध्रुव जुरेल (93) रनों की पारियां खेली। हालांकि टीम 416 स्कोर पर सिमट गई। मुंबई ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 329 रन बनाए लिये थे तभी दोनों कप्तान ड्रॉ पर राजी हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^