मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण सीटों पर मतदान सोमवार को
17-May-2024 12:27 PM 2601
मुंबई, 17 मई (संवाददाता) महाराष्ट्र में मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई दक्षिण सीटों पर सोमवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मुंबई शहर कलेक्टर जिला चुनाव अधिकारी संजय यादव ने कहा कि 'मुंबई दक्षिण मध्य' और 'मुंबई दक्षिण' संसदीय सीटों के लिए सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा तथा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि दोनों लोकसभा क्षेत्रों में 2,520 मतदान केंद्र बनाये गये हैं , जहां 15,000 चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किये गये हैं। मुंबई दक्षिण मध्य से 15 उम्मीदवार और मुंबई दक्षिण से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों निवार्चन क्षेत्रों में कुल 24,90,238 मतदाता हैं, जिनमें 13,43,959 पुरुष मतदाता; 11,46,045 महिला मतदाता और 224 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^