28-Jul-2022 07:12 PM
6760
मुंबई, 28 जुलाई (AGENCY) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को अधिकारियों को मुंबई महानगर क्षेत्र में विभिन्न सड़क परियोजनाओं में तेजी लाने निर्देश दिया।
एमएमआर में विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास कार्यों की समीक्षा के लिए उनकी अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में बोलते हुए, उन्होंने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण को जनता को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए युद्ध स्तर पर सड़क मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया।
श्री शिंदे ने कहा कि मुंबई महानगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुख्य गोदामों, रसद केंद्रों, कंटेनर-ट्रक टर्मिनलों के कारण यातायात की भीड़ को ध्यान में रखते हुए तत्काल उपाय करने की आवश्यकता है।
मुख्य सचिव मनु कुमार, बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, नगर आयुक्त एस वी आर श्रीनिवास, शहरी विकास विभाग की प्रमुख सचिव सोनिया सेठी, ठाणे शहर के पुलिस आयुक्त जय जीत सिंह, नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, मीरा भयंदर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, वसई-विरार नगर निगम, ठाणे, रायगढ़, पालघर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक बैठक में उपस्थित थे।...////...