मुंबई में अडानी के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया
24-Jan-2025 12:50 AM 7732
मुंबई 23 जनवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र में मुंबई के पूर्वी उपनगर कुर्ला और मुलुंड के निवासियों ने गुरुवार को उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि उन्हें धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) नाममात्र की दर पर दी गई है। कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सुबह से ही कुर्ला की सड़कों पर उतरे और प्रस्तावित परियोजना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को अपना संदेश दिया। उन्होंने अडानी के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में मदर डेयरी की कुछ एकड़ जमीन डीआरपी के नाम पर ली गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^