मुंबई में नवंबर में मकानों के पंजीकरण में अक्टूबर की तुलना में गिरावट: नाइट फ्रैंक इंडिया
30-Nov-2024 09:02 PM 3730
मुंबई, 30 नवंबर (संवाददाता) सम्पत्ति बाजार की कंसल्टेंसी कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया की शनिवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के मुंबई शहर में नवंबर, 2024 में मकानों और अन्य अचल सम्पत्तियों के पंजीकरण और इस मद में राज्य को मिलने वाले राजस्व में इससे अक्टूबर माह की तुलना में तेज गिरावट दर्ज की गयी। बावजूद इसके विश्लेषकों का कहना है कि मुंबई का अचल सम्पत्ति बाजार लगातार मजबूत बना हुआ है और नवंबर में मासिक आधार पर दिख रही गिरावट अक्टूबर में मकानों की त्योहारों के अवसर पर खरीद में तेजी का प्रभाव है । रिपोर्ट के अनुसार इस बार नवंबर में 9,419 से अधिक मकानों का पंजीकरण के साथ राज्य के खजाने में 826 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। महीने-दर-महीने संपत्ति पंजीकरण में 27 प्रतिशत की गिरावट देखी गयी, जबकि राजस्व संग्रह में 31 प्रतिशत की कमी आयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^