मुंडका हादसाः मृतकों की पहचान एक सप्ताह में होने की उम्मीद
14-May-2022 11:09 PM 6341
नयी दिल्ली, 14 मई (AGENCY) राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका अग्निकांड में मारे गए अज्ञात लोगों की पहचान करने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शनिवार को 'यूनीवार्ता' बताया कि 16 मृतकों के परिजनों ने डीएनए जांच के लिए अपने खून के नमूने दिए हैं। इसकी रिपोर्ट पांच से सात दिनों में आने की उम्मीद है। मंगोलपुरी स्थित इस अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने कहा,"आम तौर पर हम पहचान प्रक्रिया के लिए 45-50 दिन लेते हैं, लेकिन यह आपातकालीन स्थिति है। ऐसे जांच रिपोर्ट पांच से सात दिनों के भीतर आ सकते हैं।" उन्होंने बताया कि डीएनए मिलान के लिए मृतक के परिवार से कम से कम दो सदस्यों के खून के नमूने तथा मृतक के दांत लिये हैं। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को चार मंजिली इमारत में आग लगने से करीब 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि लगभग 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। मृतकों में अधिकांश की पहचान नहीं हो पाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^