07-Aug-2021 10:30 PM
5739
अलीगढ़ । मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संपूर्ण प्रदेश में 1 अगस्त 31 दिसंबर 2021 तक चलाए जा रहे हैं मिशन शक्ति अभियान का आगाज़ नगर निगम जवाहर भवन में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त पूर्व महापौर शकुंतला भारती पार्षद अलका गुप्ता नामित पार्षद रश्मि पंकज द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को महिला पार्षद कर्मचारी सामाजिक एवं राजनीतिक महिलाओं के साथ महिलाओं में सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन की भावना जागृत करने के उद्देश्य से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया विचार गोष्ठी की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार ग्रुप ने की।
विचार गोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भर, शिक्षा, भ्रूण हत्या, पुलिस सुरक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, स्रोत पर कूड़ा प्रथकरण, डोर टू डोर कूड़ा संग्रह, पॉलिथीन मुक्त के साथ साथ शासन की जनहित योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बी0ओ0सी0डब्लू0 का पंजीकरण, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में महिलाओं की भागीदारी पर विचार विमर्श हुआ। विचार गोष्ठी में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भर, शिक्षा, भ्रूण हत्या, पुलिस सुरक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य स्वावलंबन की भावना जागृत हो रही है मिशन शक्ति एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा महिलाओं की भागीदारी व सहयोग के बिना किसी भी समाज व देश की उन्नति संभव नही है पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने कहा जब से प्रदेश में योगी सरकार आयी है महिलाओं में सुरक्षा और भयमुक्त वातावरण मिला है मिशन शक्ति की शुरुआत बेहद सराहनीय पहल भारत सरकार और प्रदेश सरकार की है।
विचार गोष्ठी में पार्षद अलका गुप्ता व रश्मि पंकज ने कहा महिलाओं में मिशन शक्ति अभियान से बहुत बदलाव आया है अब महिलाये शिक्षित होकर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रही है और हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही है विचार गोष्ठी में सभी महिलाओं ने एक सुर में नगर निगम द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के उद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। विचार गोष्ठी में टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और जज्बे को सलाम किया गया। विचार गोष्ठी में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार कर अधीक्षक राजेश कुमार एलडीएम अनिल सिंह पीओ डूडा पर प्रभात कुमार मीडिया सहायक अहसान रब लिपिक तरुण पाठक पार्षद संजय शर्मा पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पार्षद अलका गुप्ता मिंटू डागौर, पद्म गुप्ता, डॉक्टर नीति गोयल सुनीता गुप्ता आशु उपाध्यक्ष, कृष्णा गुप्ता सुमिता दुर्गेश वार्ष्णेय प्रीति वार्ष्णेय किरण वार्ष्णेय अंजू वार्ष्णेय आभा वार्ष्णेय, नीलम रानी पिंकी माहोर डॉ विपिन गोयल हारून हाफिज अनुभव राठौर करीना कुमारी बबली रंजना शर्मा विमल लता आशीष पॉल कुसुम रेनू नुसरत राजकुमारी शाहीन शबाना आदि उपस्थित थी।
लखनऊ..///..municipal-corporation-salutes-the-performance-and-spirit-of-women-in-tokyo-olympics-310220