मुरैना: अम्बाह और पोरसा नगर पालिका की मतगणना सम्पन्न, भाजपा ने बढ़त बनायी
17-Jul-2022 12:10 PM 2840
मुरैना, 17 जुलाई (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में प्रथम चरण के नगरीय चुनाव में नगर पालिका अम्बाह और पोरसा के सम्पन्न हुए चुनाव की आज मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अम्बाह नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने 09 सीटों पर कब्जा कर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस पार्टी के पार्षद पद के पांच प्रत्याशी विजयी रहे हैं और चार वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। वहीं, पोरसा नगर पालिका में पांच प्रत्याशी भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) के और पांच ही कांग्रेस प्रत्याशियों विजयी घोषित हुए हैं, जबकि एक वार्ड पर आम आदमी पार्टी ने कब्जा किया है और चार पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^