मुरैना जिले में विस्फोट में चार की मृत्यु, कई घायल
20-Oct-2022 02:58 PM 3794
मुरैना, 20 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर क्षेत्र में आज पटाखा बनाने के एक स्थल पर अचानक विस्फोट के कारण चार लोगों की मृत्यु हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने प्रारंभिक सूचना के हवाले से बताया कि बानमोर थाना क्षेत्र में जमील नाम का एक व्यक्ति पटाखा निर्माण कार्य करता था। पटाखा निर्माण और विक्रय संबंधी इस कार्य के दौरान अचानक विस्फोट हो जाने से घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी। इस वजह से अब तक चार लोगों की मृत्यु और कुछ अन्य के घायल होने की सूचना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^