मुरैना की सभी छह सीटों पर कार्यकर्ता दिलाएं ऐतिहासिक जीत: शर्मा
10-Nov-2023 11:38 PM 3835
मुरैना, 10 नवंबर (वार्ता ) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि कार्यकर्ता इस बार वर्ष 2018 में चंबल से भाजपा पर लगे कलंक को मिटाने के लिए काम करें और जिले के प्रत्येक बूथ के साथ जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाकर इतिहास रचें। श्री शर्मा ने अम्बाह और मुरैना में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता इधर-उधर की बातों से प्रभावित न हों, भाजपा सरकार ने विकास कार्य किए है और फिर से सरकार बनने पर विकास के काम होंगे। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे, लेकिन कार्यकर्ता इस बार 2018 में चंबल से भाजपा पर लगे हार के कलंग को मिटाने के लिए काम करें और जिले के प्रत्येक बूथ के साथ सभी छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाकर इतिहास रचें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^