मुर्मू गुरुवार को दो दिन के दौरे पर ओडिशा जायेंगी
09-Nov-2022 11:05 PM 2877
नयी दिल्ली, 09 नवम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिन के ओडिशा दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला ओड़िशा दौरा है। श्रीमती मुर्मू गुरुवार को अपनी यात्रा के पहले दिन पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रार्थना करेंगी। इसके बाद वह भुवनेश्वर में जाने-माने स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। शाम को वह उनके सम्मान में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^