मुर्मु 28 फरवरी से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर
22-Feb-2024 09:24 PM 2248
भुवनेश्वर, 22 फरवरी (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर जाएंगी, जिसके लिए गुरुवार को तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ओडिशा के मुख्य सचिव पी के जेना की अध्यक्षता में गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने संबंधित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार सारंगी, राज्य के पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राष्ट्रपति के दौरे वाले जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^