मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर हैदराबाद पहुंची
21-Nov-2024 09:30 PM 7847
हैदराबाद, 21 नवंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम को यहां पहुंचीं। श्रीमती मुर्मु का हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी और अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। राष्ट्रपति आज कोटि दीपोत्सवम-2024 में शामिल होंगी और शुक्रवार को लोकमंथन-2024 में उद्घाटन भाषण देंगी। हैदराबाद और साइबराबाद यातायात पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर यातायात के मार्गों पर परिवर्तन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^