मुर्मु ने ‘महतारी वंदन योजना’ की नौवीं किश्त की जारी
25-Oct-2024 10:25 PM 2839
रायपुर 25 अक्टूबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त का अंतरण किया। इस योजना के तहत दीवाली से पहले राज्य की 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रुपए के हिसाब से कुल 651 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की गई। इस योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^