मुर्मु ने नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी
31-Dec-2024 11:56 PM 2827
नयी दिल्ली, 31 दिसंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि नववर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि “नया साल हमारे जीवन में नई उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं की शुरुआत का प्रतीक है। नव वर्ष हमें अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए नए जोश के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है।” राष्ट्रपति ने कहा कि आइए हम नए साल का स्वागत खुशी और उत्साह के साथ करें और अपने समाज एवं राष्ट्र को एकता और उत्कृष्टता के रास्ते पर आगे लेकर जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^