मुर्मु उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर जायेंगी
10-Dec-2023 08:38 PM 2149
नयी दिल्ली 10 दिसंबर (संवाददाता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से दो दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति 11 दिसंबर को वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम, वह लखनऊ में डिवाइन हार्ट फाउंडेशन (इंडिया) के 27 साल पूरे होने के समारोह में हिस्सा लेंगी। श्रीमती मुर्मु 12 दिसंबर को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^