शो की सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं मुस्कान जट्टाना, न्यूड वीडियो पर मचा था बवाल
09-Aug-2021 12:44 PM 5112
पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर है। इस बार शो टीवी से छह हफ्ते पहले ओटीटी पर दिखाया जा रहा है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। रविवार को हुए प्रीमियर में सभी कंटेस्टेंट की ग्रैंड एंट्री हुई। कंटेस्टेंट की लिस्ट में एक नाम हैं मुस्कान जट्टाना, जिन्हें सोशल मीडिया पर मूस जट्टाना के नाम से जाना जाता है। उनके कई ऐसे वीडियो रहे हैं जिन पर खूब विवाद हुए। कौन हैं मूस जट्टाना मुस्कान मोहाली और चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं। उनकी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से हुई है। 20 वर्षीय मुस्कान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह ऑस्ट्रेलियन-पंजाबी इंफ्लुएंसर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक लाख 76 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में लिखा है- ‘अभी तो और जलील होना है हमें।‘ विवादित सोशल मीडिया पोस्ट मूस ऑस्ट्रेलियन दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रांड एंबेसडर हैं। उनका कहना है कि उन्होंने युवाओं और महिलाओं के लिए काम कया है। लैंगिक समानता को लेकर वह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। मुस्कान कई विवादों की वजह से चर्चा में रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैसे कमाने के लिए वह वेबसाइट पर आधे घंटे तक लाइव न्यूड सेशन करती थीं। शुरू हो गया शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में 8 अगस्तत को एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई। इनमें राकेश बापट, जीशान खान, मिलिंद गाबा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण नाथ, शमिता शेट्टी, उर्फी जावेद, नेहा भसीन, मूस जटाना, अक्षरा सिंह, दिव्या अग्रवाल और रिद्धिमा पंडित हैं। ..///..muskaan-jattana-is-the-most-controversial-contestant-of-the-show-there-was-a-ruckus-over-the-nude-video-310556
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^