म्यांमार में कार दुर्घटना में सात लोगों की मौत
15-Feb-2024 10:59 PM 4735
यांगून, 15 फरवरी (संवाददाता) म्यांमार के दक्षिणी राज्य मोन में गुरुवार को एक लॉरी और एक निजी कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। म्यांमार अग्निशमन विभाग ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग पांच बजे हुई। जब मोन राज्य के थाटन टाउनशिप में लॉरी एक कार से टकरा गई और कार लॉरी के नीचे फंस गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गयी। मो काउंग बचाव संगठन के एक अधिकारी ने बताया, "प्रोबॉक्स कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।" उन्होंने कहा, “ दो शवों को निकाला जा सका, जबकि शेष शव लॉरी को उठाने और कार की छत को काटने के बाद बरामद किए गए। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^