म्यांमार में कोरोना मामले चार लाख के पार
01-Sep-2021 11:08 PM 3979
यांगून 01 सितंबर (वार्ता/शिन्हुआ) म्यांमार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 3,358 नये मामले सामने आये जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार को चार लाख के पार 4,02,640 हो गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान 101 और मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों का आंकड़ा 15,490 पहुंच गया। देश में अब तक 3,53,811 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। देश में साढ़े 36 लाख से अधिक लोगों का अब तक कोरोना जांच किया जा चुका है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^