म्यांमार में सड़क दुर्घटना में छह की मौत, दो घायल
15-Jul-2024 06:50 PM 3315
यांगून, 15 जुलाई (संवाददाता) पूर्वी म्यांमार के शान प्रांत में दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना शान राज्य के केंगतुंग टाउन में आज स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि यह टक्कर 12-पहिया वाहन और एक कार के बीच हुई। उन्होंने कहा कि कार में सवार चार व्यक्ति और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और 12 पहिया वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे उसके अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने का समय नहीं मिला। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग और अन्य बचाव संगठनों के सदस्यों ने बचाव अभियान में पीड़ित लोगों को वाहनों से बाहर निकाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^