नागल ने डेविस कप से हटने का फैसला किया
28-Dec-2024 11:32 PM 6291
नई दिल्ली, 28 दिसंबर (संवाददाता) टोगो के खिलाफ भारत का डेविस कप 2025 विश्व ग्रुप एक प्ले-ऑफ देश के शीर्ष क्रम के एकल खिलाड़ी सुमित नागल के बिना 1-2 फरवरी को नई दिल्ली में होगा। दुनिया में 98वें स्थान पर काबिज नागल ने कथित तौर पर उपलब्धता के लिए कॉल का जवाब देने में विफल रहने के बाद बाहर होने का विकल्प चुना। नागल इससे पहले पीठ में खिंचाव का हवाला देते हुए स्वीडन के खिलाफ डेविस कप 2024 विश्व ग्रुप एक मुकाबले से हट गए थे, और पाकिस्तान के खिलाफ जनवरी-फरवरी प्लेऑफ से चूक गए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^