25-Jan-2025 11:43 PM
3757
नयी दिल्ली 25 जनवरी (संवाददाता) जाने माने चिकित्सक डी नागेश्वर रेड्डी और न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर को पद्मम विभूषण , साहित्यकार ए सूर्य प्रकाश , गजल गायक पंकज उदास (मरणोपरांत) और हाकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश को पद्म भूषण तथा ब्राजील के वेदांता गुरू जोनास मसेटी और दिव्यांग तीरंदाज और पैरालंपिक विजेता हरविंदर सिंह सहित 139 हस्तियों को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की शनिवार देर रात घोषणा की गयी। देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल इन पुरस्कारों में 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं , दस विदेशी,एनआरआई,पीआईओ और ओसीआई श्रेणी के हैं। तेरह हस्तियों को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिये जा रहे हैं।
ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और गतिविधियों के क्षेत्रों में जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि में दिये जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए , ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा हर वर्ष मार्च और अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं।...////...