नाइजीरिया मोदी को 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित करेगा
17-Nov-2024 02:13 PM 1522
नयी दिल्ली/अबूजा 17 नवंबर (संवाददाता) नाइजीरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' से सम्मानित करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को बताया कि नाइजीरिया की यात्रा पर गए श्री मोदी को नाइजीरिया के इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं जिन्हें 1969 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह किसी देश द्वारा श्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में कल नाइजीरिया पहुंचे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^