नालंदा :ओडिशा से पूजा करने बिहार आए पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत
01-Nov-2024 03:20 PM 8937
राजगीर, 01 नवंबर (संवाददाता) बिहार में नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक और कार के बीच हुयी टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 20 बख्तियारपुर-रजौली सड़क मार्ग पर ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति और उसके की मौत हो गयी जबकि उसकी पत्नी, पुत्री और कार चालक घायल हो गया। मृतकों की पहचान सत्यनारायण सत्यपति और उसके पुत्र ओम प्रकाश सत्यपति के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार लोग ओडि़शा के पुरी जिले के वहियारपुर के रहने वाले है। कार पर सवार लोग किसी धार्मिक काम के लिये नालंदा आये हुये थे। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मृतक की पत्नी, बेटी और कार चालक को बेहतर इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^