नामीबिया के लॉफ्टी ईटन ने लगाया सबसे तेज टी-20 शतक
27-Feb-2024 04:53 PM 4357
कीर्तिपुर 27 फरवरी (संवाददाता) नामीबिया के यान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने मंगलवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 33 गेंद में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। लॉफ्टी-ईटन ने इस शतक के साथ नेपाल के कुशल मल्‍ला का रिकॉर्ड एक गेंद से तोड़ दिया। कुल मिलाकर लॉफ्टी ईटन ने 36 गेंद में 101 रन बनाए जिसमें 11 चौके और आठ छक्‍के शामिल थे। उन्‍होंने 92 रन चौके और छक्के जड़ कर बनाये जोकि टी-20 में किसी बल्‍लेबाज़ के सबसे अधिक रन हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^