नारायण सेवा का 40वां सामूहिक दिव्यांग सामूहिक विवाह की तैयारियां पूर्ण
31-Aug-2023 08:50 PM 6990
उदयपुर 31 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान द्वारा 2-3 सितम्बर को सेवामहातीर्थ, बड़ी में दिव्यांगों के लिए आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो गई है। समारोह में 54 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया दिव्यांग सामूहिक लग्न की व्यवस्थाओं में मण्डप, मंच, भोजन दिव्यांग-निर्धन वर-वधु आवास और हल्दी-महेन्दी-तोरण रस्मों और अतिथि निवास की सभी व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि विवाहोत्सव को सफल बनाने के लिए 30 से अधिक कमेटियां गठित की गई है। देश के विभिन्न शहरों और प्रान्तों से अतिथि और जोड़ों के परिजन उदयपुर पहुंचने लगे है। शनिवार सांय निगम परिसर से गणमान्य लोगों की उपस्थिति में इन जोड़ों की ठाठ बाट से बिंदोली निकाली जायेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^