‘नारी शक्ति महोत्सव’ में 1,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
07-Mar-2024 11:37 PM 1254
देहरादून, 07 मार्च (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को यहां आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में 1055.57 करोड़ रुपये की कुल 600 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 617.05 करोड़ की 270 योजनाओं का लोकार्पण एवं 438.52 करोड़ की 330 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम स्थल पर श्री धामी ने सिलाई-कड़ाई का प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच जाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में कन्या पूजन किया जिसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बनाने वाली महिलाओं की भी हौसला अफजाई की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^