नॉर्थईस्ट पर जीत से जमशेदपुर तीसरे स्थान पर पहुंची
06-Jan-2022 11:11 PM 4275
बैमबोलिन, 06 जनवरी( वार्ता) जमशेदपुर एफसी ने गुरुवार को बैम्बोलिन स्थित जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 के कड़े मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के बाद कोच ओवेन कोयले की टीम के हैदराबाद एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बराबर अंक हो गए हैं। तालिका में इन तीनों शीर्ष टीमों के 16-16 अंक हैं। लेकिन गोल अंतर के कारण जमशेदपुर तीन स्थानों की छलांग के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। उसने दस मैचों में चार जीते हैं और चार ड्रा खेले हैं। वहीं, छठी हार के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड दसवें स्थान पर कायम है। हाईलैंडर्स के दस मैचों से दो जीत व दो ड्रा से आठ अंक हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^