नायडू ने नागर विमानन मंत्रालय का संभाला कार्यभार
13-Jun-2024 10:02 PM 1384
नयी दिल्ली, 13 जून (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने गुरुवार को यहां राजीव गांधी भवन में नागर विमानन मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर नागर विमानन मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअल्नम सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री नायडू ने शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करके पदभार संभालने के तुरंत बाद सबसे पहले अपनी पार्टी के नेता आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से और फिर अपनी मां से टेलीफोन पर बात की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^