नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता चुने जाने पर प्रदेश में खुशी की लहर
24-Jun-2024 07:36 PM 3719
शिमला, 24 जून (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाये जाने पर हिमाचल प्रदेश के तमाम भाजपा नेताओं ने श्री नड्डा को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालो में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन, इंदु गोस्वामी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी, विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, रीना कश्यप, रश्मि सूद, राकेश जमवाल, रणधीर शर्मा, कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, बलबीर वर्मा, राजीव सैजल, डॉ जनक राज, हंस राज, विनोद कुमार, लोकिंद्र, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर आदि शामिल हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^