नड्डा ने हिमाचल को दी कई सौगातें, कांग्रेस के मंत्री की टिप्पणी निराधार: नंदा
24-Oct-2024 11:09 PM 8739
शिमला, 24 अक्तूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस के मंत्री जगत सिंह नेगी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से ईष्या हो रही है और जनता को भ्रमित कर कांग्रेस के मंत्री केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है। श्री नंदा ने कहा भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हिमाचल के लिए क्या-क्या किया है वो हिमाचल की जनता भलीभांति जानती है। उन्होंने श्री नेगी से पूछा कि हिमाचल की धरती पर एम्स की सौगात कौन लाया, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, अनेकों मेडिकल कॉलेज कौन लाया और इसके अलावा करोड़ों रुपये के फंड पर्वतीय राज्य के लिए कौन लाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^