नई फिल्म के लिए वजन बढ़ा रहे हैं रणवीर सिंह
19-Jun-2024 12:49 PM 2797
मुंबई, 19 जून (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी नयी फिल्म के लिये वजन बढ़ा रहे हैं।रणवीर सिंह पिछले साल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आये थे। रणवीर सिंह आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में है, लेकिन शूटिंग आरंभ नहीं हो पाई है। अजय देवगन अभिनीत सिंघम अगेन में वह मेहमान भूमिका में दिखेंगे।रणवीर अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। अपने इस पात्र को निभाने के लिए शारीरिक कायांतरण करेंगे। नई फिल्म में वह अपनी भूमिका के लिए 15 किलो वजन बढ़ाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^