'नई उड़ान' भर रहा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश: योगी
10-Dec-2024 12:20 AM 5904
लखनऊ, 9 दिसंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) पर पहली बार विमान उतरने की बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया कि आज का दिन देश और उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। उन्होने लिखा “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में 'विकास के रन-वे' पर 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' नई उड़ान भर रहा है। एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रथम वैलिडेशन फ्लाइट की सफल लैंडिंग पर प्रदेश का हर नागरिक गर्वित और हर्षित है। सभी को बधाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^