नगरीय निकाय चुनाव परिणाम भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास : शर्मा
18-Oct-2022 11:28 PM 2540
भोपाल, 18 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 16 निकायों में से 13 में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों की जीत पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ये पार्टी पर जनता के विश्वास की जीत है। कल हुए निर्वाचन में 16 निकायों में से 13 पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत दर्ज हुई है। इनमें कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा के तीन नगरीय निकाय जुन्नारदेव, सौंसर और मोहगांव भी शामिल हैं। तीनों पर भाजपा के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^