नैंसी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला
28-Oct-2022 09:03 PM 2876
वाशिंगटन 28 अक्टूबर (संवाददाता) अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति पाल पेलोसी पर शुक्रवार तड़के उनके सैन फ्रांसिस्को स्थित घर में एक हमलावर ने उनपर जानलेवा हमला किया जिससे वह घायल हो गये। श्री पाल के प्रवक्ता ड्रू हम्मिल ने बताया कि उन्हें (श्री पाल) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उनके जल्द पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान सुश्री पेलोसी अपने आवास पर नहीं थी। श्री पाल पर हमला करने वाला व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। हमला किस कारण हुआ , इसकी जांच की जा रही है। श्री हम्मिल ने कहा कि सुश्री पेलोसी और उनका परिवार चिकित्सा पेशेवरों के प्रति आभार व्यक्त की है। परिवार ने इस मामले में इस समय सभी से गोपनीयता का निवेदन भी किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^