नकारात्मक शक्तियों का प्रतिकार करें पत्रकार: नंदकिशोर
05-Aug-2024 12:55 AM 2519
रोहतास, 04 अगस्त (संवाददाता) बिहार विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने पत्रकारों से नकारात्मक शक्तियों का प्रतिकार करने का आग्रह किया है। श्री यादव ने रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय सभागार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए आज कहा कि एक समय राष्ट्रीय विचार के पत्रकारों का उपहास किया जाता था, जबकि अब वैसी स्थिति नहीं है। पत्रकारों से आग्रह है कि वे देश में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की भी चर्चा करें और पूरे दमखम के साथ नकारात्मक विचार फैलाने वाली शक्तियों का प्रतिकार भी करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^