नमामि गंगे अभियान को बनाएं जनता का अभियान- यादव
31-May-2024 10:16 PM 8405
भोपाल, 31 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि नदियों के पुनर्जीवन, जल संरक्षण और बरसात के पहले नालों की साफ-सफाई जैसे कार्य जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के सहयोग से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में प्रदेश में 5 से 16 जून तक चलने वाले 'नमामि गंगे अभियान' की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा समीक्षा कर रहे थे। वीसी में जिलों में मौजूद अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी जुड़े। प्रदेश के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में 'नमामि गंगे अभियान' को जनता का अभियान बनाने की पूरे प्रयास किए जाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^