नपुंसक शख्स पर बात करने की जरूरत नहीं : पाटिल
28-Mar-2022 11:53 PM 6414
कोल्हापुर/रत्नागिरी, 28 मार्च (AGENCY) महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने कहा है कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) राज्य सरकार की आलोचना करने वाले नपुंसक व्यक्ति की सरकार में कोई आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि नपुंसक व्यक्ति की कोई भूमिका नहीं होती। महाराष्ट्र के चिपलून जिले में पत्रकारों से बात करते हुए श्री पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुजय विखे-पाटिल के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने "नवरा-बायको और पाहुने" (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना पति-पत्नी, जबकि कांग्रेस उनके रिश्तेदार) की तुलना करते हुए एमवीए सरकार की आलोचना की। इस बयान पर पाटिल ने कहा कि एक नपुंसक व्यक्ति पर बात करने की कोई आवश्यकता नहीं है, उसकी कोई भूमिका नहीं होती। भाजपा की आलोचना करते हुए, श्री पाटिल ने कहा कि भाजपा नेता 'साम-दाम-दंड' का उपयोग करके एमवीए सरकार को गिराने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह इसमे सफल नहीं हुए। इसके चलते भाजपा राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और कुछ मंत्रियों पर अपना गुस्सा निकाल रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^